RPSC One Time Registration 2022 आरपीएससी द्वारा वन टाइम रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ 10 जनवरी 2022 को कर दिया गया है

 RPSC One Time Registration 2022 राजस्थान भर्तियों के लिए एक बार रजिस्ट्रेशन करो सभी भर्तियों के लिए मान्य होगा: राजस्थान लोक सेवा आयोग आरपीएससी द्वारा अलग-अलग भर्तियां निकाली जाती हैं. जिनके लिए आवेदन फॉर्म भी अलग-अलग मांगे जाते हैं. इसके लिए अभ्यर्थियों को बार-बार आवेदन करने पड़ते हैं. आरपीएससी के अध्यक्ष डॉक्टर शिव सिंह राठौड़ ने सूचना प्रौद्योगिकी अनुभाग को वन टाइम रजिस्ट्रेशन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. कि सभी परीक्षणों के उपरांत इसे 10 जनवरी 2022 तक लांच किया जा सकेगा. आरपीएससी द्वारा जारी भर्तियों में अभ्यर्थियों को एक ही प्रोफाइल डिटेल बार-बार डालनी पड़ती है. इसके अलावा अभ्यर्थियों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी एवं एजुकेशन क्वालिफिकेशन सहित सभी जानकारी बार-बार दर्ज करनी पड़ती है. 

आरपीएससी वन टाइम रजिस्ट्रेशन 2022 के विस्तृत जानकारी हम नीचे उपलब्ध करवा रहे हैं. आरपीएससी वन टाइम रजिस्ट्रेशन 2021 के बारे में संपूर्ण जानकारी स्टेप बाय स्टेप हम नीचे बता रहे हैं. आरपीएससी द्वारा अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु बनाई गई वन टाइम रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया का शुभारंभ सोमवार को अध्यक्ष डॉ शिव सिंह राठौड़ द्वारा कर दिया गया है. आयोग के कॉन्फ्रेंस हॉल में 10 जनवरी 2022 को दोपहर 12:30 बजे आयोजित होने वाली बैठक में इस प्रक्रिया को ऑनलाइन किया गया.


RPSC One Time Registration 2022 आरपीएससी द्वारा वन टाइम रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ 10 जनवरी 2022 को कर दिया गया है
RPSC One Time Registration 2022

आरपीएससी द्वारा वन टाइम रजिस्ट्रेशन लॉन्च करने की तैयारी 

आरपीएससी द्वारा वन टाइम रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ 10 जनवरी 2022 को कर दिया गया है. राजस्थान लोक सेवा आयोग गो ग्रीन इनीशिएटिव के साथ पेपरलेस प्रक्रियाओं को सदैव बढ़ावा देता रहा है. वन टाइम रजिस्ट्रेशन के द्वारा अभ्यर्थियों को आवेदन के समय बार-बार पूरी जानकारी देने की आवश्यकता नहीं रहेगी. जिस कारण आवेदन के दौरान होने वाली त्रुटियों एवं आवेदन में लगने वाले समय की बचत होगी. राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा इस प्रक्रिया को लॉन्च करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है.


RPSC One Time Registration 2022 Kya hai राजस्थान भर्ती के लिए एक बार रजिस्ट्रेशन स्कीम क्या है 

RPSC One Time Registration 2022, RPSC One Time Registration 2022, Apply for RPSC OTR for Vacancies 2022 वन टाइम रजिस्ट्रेशन के माध्यम से अभ्यर्थी को एक ही बार प्रोफाइल डिटेल देनी होगी. इससे अलग-अलग भर्तियों के लिए आवेदन करते समय अभ्यर्थी को पुन: नाम, योग्यता एवं अन्य वांछित जानकारियां देने की आवश्यकता नहीं रहेगी। आरपीएससी द्वारा दिए गए यूनिक नंबर को दर्ज करने मात्र से अभ्यर्थी द्वारा प्रोफाइल में दर्ज विवरण का फॉर्म में स्वत: ही डिटेल्स आ जाएगी। प्रोफाइल को समय-समय पर अपडेट करने की सुविधा भी रहेगी। इससे अभ्यर्थियों की समय की भी बचत होगी।


RPSC One Time Registration 2022 Benifit 

आरपीएससी वन टाइम रजिस्ट्रेशन 2022 के तहत अभ्यर्थियों को यह फायदे होंगे। जिनके बारे में हम आपको नीचे बता रहे हैं। इसके अलावा अभ्यर्थियों के समय की भी बचत होगी। इसके अतिरिक्त आवेदन पत्र में संशोधन की फीस भी बचेगी।

  • अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन के समय नाम की वर्तनी, लिंग, जन्म दिनांक एवं अन्य मूल विवरणों में जो त्रुटियां हो जाती हैं उन की संभावना कम होगी।
  • त्रुटियों के कारण होने वाले वाद एवं परिवेदनाओं में कमी आएगी।
  • आवेदन के समय अभ्यर्थी को मूल दस्तावेजों की बार-बार आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • आवेदन को पूरा भरकर सबमिट करने में लगने वाले समय में कमी आएगी।
  • दूरदराज के क्षेत्रों में निवासरत अभ्यर्थियों को आवेदन में सहूलियत मिलेगी।
  • त्रुटि सुधार के लिए होने वाले अभ्यर्थियों के व्यय को कम किया जा सकेगा।
  • राज्य सरकार की मंशानुरूप परीक्षाएं समयबद्ध पूर्ण हो सकेंगे।

              RPSC Official Website : Click Here





              No comments:

              Post a Comment