Devnarayan Scooty Scheme 2021-22 Free Scooty Yojana देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण एवं प्रोत्साहन राशि योजना

Devnarayan Scooty Scheme 2021-22 Free Scooty Yojana / देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण एवं प्रोत्साहन राशि योजना: राजस्थान देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण एवं प्रोत्साहन राशि योजना 2021-22 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. देवनारायण छात्रा स्कूटी एवं प्रोत्साहन राशि योजना 2021-22 के लिए ऑनलाइन आवेदन 3 जनवरी 2022 से 15 फरवरी 2022 तक किए जा सकते हैं. आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान द्वारा जारी नोटिस नीचे उपलब्ध करवा दिया गया है. देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण एवं प्रोत्साहन राशि योजना 2021-22 का उद्देश्य छात्राओं में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने, उच्च अध्ययन हेतु आकर्षित करने एवं उच्च शिक्षा हेतु वाहन सुविधा उपलब्ध कराने तथा आर्थिक सहयोग प्रदान करना है. राजस्थान देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण एवं प्रोत्साहन राशि योजना 2021-22 की विस्तृत जानकारी आधिकारिक वेबसाइट एवं नोटिफिकेशन से देखें।


Devnarayan Scooty Scheme 2021-22 Free Scooty Yojana देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण एवं प्रोत्साहन राशि योजना
Devnarayan Scooty Scheme 2021-22 Free Scooty Yojana देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण एवं प्रोत्साहन राशि योजना


Devnarayan Scooty Scheme 2021-22 Free Scooty Yojana

  • इस योजना का नाम देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण तथा प्रोत्साहन राशि योजना होगा.
  • यह योजना राज्य में पिछडा वर्ग में से अति पिछडे वर्ग में गुर्जर सहित 05 जातियों [यथा 1. बंजारा, बालदिया,लबाना 2. गाडिया-लौहार,गाडोलिया 3. गूजर, गुर्जर 4. राईका, रैबारी (देवासी, देवासी) 5. गडरिया,(गाडरी), गायरी] पर लागू होगा।
  • देवनारायण स्कूटी योजना सम्पूर्ण राजस्थान राज्य में प्रभावित होंगे ।
  • देवनारायण स्कूटी योजना वर्ष 2021-22 के लिए आवेदन करने वाली छात्राओं से मान्य होगा।


  • Rajasthan Devnarayan Scooty Yojana 2021-22 योजना का उद्देश्य

    राज्य में पिछडा वर्ग में से अति पिछड़े वर्ग में गुर्जर सहित 05 जातियों [यथा 1. बंजारा,बालदिया,लबाना 2.गाडिया-लौहार,गाडोलिया 3.गजर, गुर्जर 4. राईका, रैबारी (देवासी,देवासी) 5. गडरिया,(गाडरी), गायरी] की छात्राओं को राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड/केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित 12वीं कक्षा की परीक्षा तथा विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित स्नातक/स्नातकोत्तर डिग्री परीक्षाओं में अधिक से अधिक अंक लाने, उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने, उच्च अध्ययन हेतु आकर्षित करने एवं उच्च शिक्षा हेतु वाहन सुविधा उपलब्ध कराने तथा आर्थिक सहयोग प्रदान करना है। 

    Rajasthan Devnarayan Scooty Scheme 2021-22 स्कूटी वितरण/ लाभ

    राजस्थान मूल की विशेष पिछडे वर्ग में से अति पिछड़े वर्ग की वे छात्राएं जिन्होंने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड/केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित 12वीं (सी. सैकण्डरी) परीक्षा उत्तीर्ण में पूर्णतया 50 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त किये है तथा राजस्थान स्थित राजकीय महाविद्यालयों, राज्य वित्तपोषित विश्वविद्यालयों में स्नातक डिग्री प्रथम वर्ष में प्रवेश लेकर नियमित अध्ययनरत हो, उनको 1500 (एक हजार पांच सौ मात्र) स्कूटी स्वीकृत कर निःशुल्क वितरित की जावेगी। नियमित अध्ययनरत छात्राओं को 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण में प्राप्तांक प्रतिशत की वरियता सूची तैयार कर स्वीकृत की जावेगी। 

    शेष छात्राओं के आवेदन पत्रों को प्रोत्साहन राशि हेतु स्वीकार कर नियमानुसार प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की जावेगी। यदि पूर्ण प्रयास करने के उपरान्त भी राजकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं के आवेदन पूर्ण/सही प्राप्त नहीं होते है, तो जितने आवेदन कम प्राप्त होगे उतनी स्कूटी वरियता सूची के आधार पर राजकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं को स्वीकृत की जा सकेगी।

    स्कूटी वितरण के साथ एक वर्ष का बीमा, दो लीटर पेट्रोल (एक बार ही) तथा छात्रा को सुपर्द करने तक का परिवहन व्यय राज्य सरकार द्वारा वहन किया जावेगा। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी अंक तालिकाओं में प्राप्तांक प्रतिशत निकाला हुआ होना चाहिए। (2) प्रोत्साहन राशि :- राजस्थान मूल की विशेष पिछडे वर्ग में से अति पिछड़े वर्ग की वे छात्राएं जो राजस्थान के राजकीय महाविद्यालय, राज्य वित्तपोषित विश्वविद्यालयों में प्रवेश लेकर नियमित अध्ययनरत है, उनके द्वारा 12वीं (सी0 सैकण्ड्री) [जो छात्राएं स्कूटी स्वीकृति की वरीयता सूची में नहीं आ पाती हैं उन्हें], स्नातक प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष में क्रमशः पूर्णतया 50 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त किये है। 

    उन्हें क्रमशः प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष और तृतीय वर्ष में रु. 10,000/- (रु. दस हजार मात्र) वार्षिक तथा स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष (पी0जी0 डिग्री प्रवेश वर्ष) में रु. 20,000/(रु. बीस हजार मात्र) वार्षिक तथा स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में पूर्णतया 50 प्रतिशत या अधिक अंक प्राप्त करने पर स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष में रू. 20,000/-(बीस हजार मात्र) वार्षिक बतोर प्रोत्साहन राशि दी जावेगी।


    Devnarayan Scooty Scheme 2021-22 Documents

    • आवेदिका का आधार कार्ड होना आवश्यक है
    • छात्रा का जातिगत प्रमाण पत्र आवश्यक है
    • आवेदिका की परीक्षा में उत्तीर्ण होने का प्रमाण पत्र
    • छात्रा के माता-पिता की वार्षिक आय का प्रमाण
    • आवेदिका का स्वयं का बैंक अकाउंट
    • छात्रा का स्वयं का या छात्रा के माता-पिता का मोबइल no. & email address
    • आवेदिका के photo & signature.

    Devnarayan Scooty Scheme 2021-22 योग्यता 

    • योजना का लाभ विशेष पिछडे वर्ग में से अति पिछड़े वर्ग की उन छात्राओं को ही प्राप्त होगा. जो राजस्थान की मूल निवासी है तथा राजकीय महाविद्यालय/राज्य वित्तपोषित विश्वविद्यालयों के विभागों, कृषि विश्वविद्यालयों/कृषि महाविद्यालयों, संस्कृत विश्वविद्यालयों/संस्कृत महाविद्यालयों में प्रवेश लेकर नियमित अध्ययनरत है।
    • छात्रा के माता-पिता/अभिभावक/संरक्षक/पति की वार्षिक आय रू. 2,50,000/- (रु. दो लाख पचास हजार) से कम होनी चाहिए।
    • योजना का लाभ अविवाहित, विवाहित, विधवा तथा परित्यक्ता छात्राओं को देय होगा।
    • जिन छात्राओं को देवनारायण छात्रा उच्च शिक्षा आर्थिक सहायता या अन्य किसी प्रकार की छात्रवृति मिल रही हो, उन्हें इस योजना के तहत स्कुटी/प्रोत्साहन राशि देय नहीं है।
    • 12वीं (सी०सैकण्ड्री) तथा नियमित स्नातक प्रथम वर्ष एवं स्नातक अन्तिम वर्ष एवं नियमित स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में अन्तराल (गेप) होने पर योजना का लाभ देय नहीं है।

    How to Apply Rajasthan Devnarayan Scooty Scheme 2021-22 आवेदन प्रक्रिया

    • राज्य में पिछडा वर्ग में से अति पिछडे वर्ग की छात्राओं द्वारा निर्धारित आवेदन पत्र ऑनलाईन भरा जा सकेगा.
    • प्राचार्य महाविद्यालय द्वारा प्राप्त ऑनलाईन आवेदन पत्रों एवं प्रमाण पत्रों की आवश्यक जॉच कर प्रत्येक छात्रा का नाम, पिता का नाम, कक्षा, संकाय, पता, प्राप्तांक प्रतिशत अंकित करते हुए प्रमाणित एवं हस्ताक्षर कर जिले के नोडल अधिकारी को ऑनलाईन (Forward) करेगें तत्पश्चात् जिला नोडल अधिकारी समस्त दस्तावेज, वर्णित तथ्यों की जांच एवं सत्यापन पश्चात् आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा विभाग, जयपुर में निर्धारित तिथि तक ऑनलाईन (Forward) करेंगे.
    • राज्य में पिछडा वर्ग में से अति पिछडे वर्ग की छात्रायें कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना में आवेदन हेतु पात्र नहीं होंगी, यदि उनके द्वारा आवेदन किया जाता है तो स्वतः आवेदन निरस्त योग्य होगा।

    Important links & Dates 

    • Start Rajasthan Devnarayan Scooty Yojana 2021-22 form :- 03 January 2022
    • Last Date Online Application form :- 15 February 2022
    • Apply Online :- Click Here
    • Official Notification :- Click Here
    • Official Website :- Click Here
    •  





    No comments:

    Post a Comment